संता: यार मैं दुविधा में फंस गया हूँ! बंता: वो कैसे? संता: बीवी मेकअप करे तो खर्चा बर्दाश्त नहीं होता और न करे तो बीवी बर्दाश्त नहीं होती!
संता: यार आज तक मेरा इतना अपमान नहीं हुआ! मेरी नई पड़ोसन ने मुझे नहाते हुए देख लिया! बंता: तो तू क्या चाहता है? संता: बदला!
बंता: तुम लड़की देख आये? संता: हाँ रंग से काली है और कान से कम सुनती है! बंता: ज़रा इंग्लिश में कहो? संता: ब्लैक्बेरी!
संता पुलिस स्टेशन आया और बोला: मुझे अर्रेस्ट कर लो, मैंने अपनी पत्नी के सर पर डंडा मारा है! पुलिस: क्या वो मर गई? संता: नहीं वो तो बच गई, अब मेरी खैर नहीं!
संता: आज मेरे पड़ोसियों का बच्चा गुम गया! मैंने उसे ढूंढने का तरीका बताया तो बहुत मार पड़ी! बंता: आपने क्या तरीका बताया? संता: मैंने कहा, `गूगल पे सर्च कर लो`!
संता: मुझे तुम बहुत पसंद हो! लड़की: मेरी चप्पल का साइज़ पता है न? संता: लो कर लो बात! दोस्ती अभी हुई नहीं, फरमाइशें शुरू!
बंता: क्या बीवी से लड़ाई खत्म हो गई? संता: हाँ वो घुटने टेक कर मेरे पास आयी थी! बंता: उसने घुटने टेक कर क्या कहा? संता: यही कि बेड के नीचे से निकल आओ, कुछ नहीं कहूँगी!
संता और बंता स्पीड से स्कूटर पर जा रहे थे! ट्रैफिक पुलिस: तुम स्कूटर इतनी स्पीड से क्यों चला रहे हो, अगर तुम्हारा एक्सीडेंट हो जाये तो? संता: तुम हमारी फ़िक्र मत करो भगवान् हमारे साथ है! ट्राफिक पुलिस: फिर तो ट्रिपलिंग का चलान काटना पड़ेगा!
बंता: हम जो नाटक करेंगे उसमे दर्शको को कल्पना करनी पड़ेगे कि पहला सीन बाग में है और दूसरा सैलून में! संता: तीसरे सीन में हमें कल्पना करनी पड़ेगा कि थियटर में दर्शक बैठे हैं!
बंता: मेरा घोड़ा कभी तो ठीक चलता है पर कभी लंगड़ा कर! डाक्टर संता: आजकल वह कैसे चल रहा है? बंता: लंगड़ा के! डाक्टर संता: तो मेरी मानो जब वह ठीक चलने लगे तो उसे बेच देना!
संता रोटी का एक टुकड़ा खुद खा रहा था और दूसरा एक पास बैठी मुर्गी को खिला रहा था! बंता: ये क्या कर रहे हो? संता: चिकन के साथ रोटी खा रहा हूँ. नवरात्रे चल रहे है न!
बंता: आप अपनी पत्नी को हीरों का हार देने की बजाय कोई कार गिफ्ट में क्यों नहीं दे देते? संता: ऐसी कार कहाँ से ले कर आऊंगा जो हो तो नकली पर हो बिल्कुल असली जैसी?